भागलपुर, जून 20 -- पूर्णिया पूर्व से केके पप्पू की रिपोर्ट मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में सोमवार को होने वाली शादी की खुशियों में शुक्रवार की रात उस समय खलल पड़ गयी, जब तीन सप्ताह पहले के विवाद का कारण गांव के ही कुछ लोगों ने होने वाली दुल्हन और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को बेहोशी की हालत में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवती पीपरा गांव निवासी नुफरुल हक की पुत्री शुमनारा खातून है। परिजनों के अनुसार शुमनारा की शादी आगामी सोमवार को तय थी। शुक्रवार की शाम वह अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसने देखा कि गांव का मो कासिम अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ उसके भाई मो तस्लीम की पिटाई कर रहा है। भाई को बचाने पहुंची शुमनारा के साथ भी आरोपि...