भागलपुर, सितम्बर 22 -- पूर्णिया-केनगर, हिन्दुस्तान टीम। लड़की से छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना केनगर थाना के एक गांव की है। मामले में लड़की एवं लड़के के पक्ष की ओर से केनगर थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला रविवार का बताया जा रहा है। आरोप है कि दो युवक एक लड़की से छेड़खानी कर रहे थे। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले तो उसकी पिटाई की, फिर उनका बाल मुंड़वाया गया। आक्रोशित भीड़ यहीं नहीं रूकी। दोनों लड़कों को अर्द्धनग्न कर चप्पल-जूते की माला पहनाई गई। मुंह में कालिख पोतकर गांव में दोनों को घुमाया गया। सोशल मीडिया पर लड़कों के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल होने के बाद समाज में तनाव है। मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जहां लड़की के पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.