भागलपुर, दिसम्बर 25 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। रेलवे के द्वारा 1954 के सर्वे में दर्ज सड़क को बंद किया जा रहा है। रेलवे के रास्ता रोकने के विरोध में गुरुवार को करीब 100 से अधिक पुरुष महिला एवं बच्चों ने भूख हड़ताल की। सड़क की मांग को लेकर कई बार शिष्टमंडल ने कटिहार जाकर डीआरएम से भी मुलाकात की। सड़क देने का आश्वासन भी दिया गया। अगर इस सड़क को स्थायी तौर पर बंद कर दिया जाता है तो लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी। जलालगढ़ पंचायत के शिवाजी कॉलोनी के लोगों के लिए निकासी का एकमात्र रास्ता वही है। भूख हड़ताल स्थल पर रेलवे के जीआरपी-आरपीएफ के पुलिस भी पहुंचे। कॉलोनी के लोगों में सेवानिवृत्ति शिक्षक अरुण कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, प्रकाश सिंह आदि ने कहा कि डीआरएम एके सिंह द्वारा गुमटी होते हुए सड़क दिया गया था। किंतु उस गुमटी के सड़क को भी अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.