भागलपुर, मार्च 26 -- पूर्णिया। साइबर फ्रॉड के मामले में रूपये की रिकवरी में तेजी आयी है। जनवरी एवं फरवरी महीने में 39 पीड़ितों को 20 लाख रुपये लौटाए गए हैं। पोर्टल पर दर्ज 34 रिपोर्ट के मामले में 17 लाख की अब तक रिकवरी हो चुकी है। दो महीने के भीतर साइबर थाना में दर्ज 13 मामलों का निष्पादन किया गया है। बता दें कि प्रमंडलीय आयुक्त ने बैठक कर साइबर क्राइम के मामले को सुलझाने का निर्देश दिया था। सीमांचल में सबसे अधिक साइबर फ्राड पूर्णिया में होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...