भागलपुर, अगस्त 22 -- पूर्णिया से राजीव कुमार की रिपोर्ट कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य और वरिष्ठ नेता गौतम वर्मा ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लगातार दबाव और प्रयास का परिणाम है कि छात्रों पर पैलेट गन चलाने के मामले में दिल्ली के संसद मार्ग थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई में एक छात्र के पैलेट गन से घायल होने का मामला सामने आया था। घायल छात्र को लेकर राहुल गांधी संसद मार्ग थाना पहुंचे और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। यह भी पढ़ें- 200 पैलेट, आंख में घुस गए छर्रे: साहिल लोचब ने FIR में बयां किया अपना दर्द कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शुरुआत में थाना स्तर पर मामला दर्ज करने से इनकार किया गया। कांग्रे...