भागलपुर, मार्च 13 -- कसबा, एक संवाददाता। रमजान के अंतिम जुम्मे की नमाज प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में मुसलमान भाईयों ने अदा की। इसके लिए शुक्रवार को विभिन्न मस्जिदों के पास विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस काफी सक्रिय दिखे। जुम्मे की आखिरी नमाज को लेकर कसबा मदरसा चौक स्थित मस्जिद, मदारघाट, झंडा चौक, टिकापुर, मोहनी, दोगच्छी, गढ़बनैली, बरेटा,देवधा, बनैली, सदुबेली, गुरही, बोचगांव, संझेली, लखना आदि मस्जिदों में मुसलमान भाईयों द्वारा जुम्मे की नमाज अदा गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...