भागलपुर, फरवरी 28 -- पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता शनिवार को भागलपुर जिले के अंतर्गत भवानीपुर में भारतीय योग संस्थान के नये केन्द्र का शुभारंभ किया गया l भारतीय योग संस्थान के जिला मंत्री कैलाश मंडल के दिशा निर्देश में वहां के स्थानीय लोगों के सहयोग से शीतला मन्दिर के कैंपस में कार्यक्रम संपन्न हुआ l विभिन्न प्रकार के सूक्षम क्रिया, आसन एवम प्राणायाम की बेसिक जानकारी दी गई l वहां नियमित योगाभ्यास का कार्यक्रम चलेगा। जिससे स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा l सभी उपस्थित बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने भारतीय योग संस्थान के इस प्रयास की भूरि भूरि प्रसंशा की l कैलाश मंडल ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और सबको नियमित योग करने और कराने की प्रेरणा दी l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.