भागलपुर, मार्च 9 -- मीरगंज, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले की पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने सोमवार को मीरगंज थाना का निरीक्षण कर वहां की प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना के नवनिर्मित भवन, कार्यालय कक्षों, अभिलेखों तथा परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में रखी विभिन्न फाइलों और अभिलेखों की जांच की तथा लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का जल्द और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके। साथ ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाने और नियमित गश्ती बढ़ाने पर भी जोर दिया। इसके बाद एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और पुलिस कार्यप्रणाली की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.