पूर्णिया : मां के नाम पर पौधे लगाने का एसएसबी का आग्रह
भागलपुर, जून 5 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। उच्च मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पूर्णिया के उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के मार्गदर्शन में स्थानीय मिलिया कान्वेंट वनभाग के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। स्कूल के प्रांगण में 200 पौधों को रोपित किया गया। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पूर्णिया के सहायक कमान्डेंट संभु नाथ बर्मन द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया। पेड़/पौधों के महत्व के बारे में बताया गया एवं एक पेड़ माँ के नाम पर लगाने के लिए आग्रह किया गया। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पूर्णिया के अधीनस्थ अधिकारीगण अन्य बलकर्मी एवं संदीक्षा सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: पर्यावरण दिवस पर जिले भर में पौधरोपण : यह भी पढ़ें- के.एस. कॉलेज, सरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.