पूर्णिया : मक्का फसल क्षतिपूर्ति भुगतान में देरी, किसानों ने की शीघ्र सहायता की मांग
भागलपुर, जून 4 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा, कबैया एवं लालगंज पंचायत के किसानों ने मक्का फसल क्षतिपूर्ति राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश और तेज आंधी के कारण उनकी मक्का फसल को भारी नुकसान हुआ था, जिसके बाद सरकार ने क्षतिपूर्ति देने की घोषणा की थी। किसानों के अनुसार सरकार की घोषणा के बाद दर्जनों प्रभावित किसानों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन भी किया, लेकिन अब तक उन्हें कोई सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम, किसान चंदन कुमार, अमित कुमार एवं शलाउद्दीन सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों से अविलंब क्षतिपूर्ति र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.