भागलपुर, अप्रैल 18 -- भवानीपुर (पूर्णिया) से मृत्युंजय की रिपोर्ट भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोंदवारा पतकेली पंचायत के तुर्की मुसहरी टोला के मक्के खेत मे शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। युवक की पहचान शेखपुरा सब्जी टोला वार्ड न 06 निवासी मो० चुल्हाय के पुत्र मो० सोहराब (45 वर्ष ) के रूप मे हुई । शव मिलने की सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, एसआई शैलेश सिंह, विकास कुमार, अमित कुमार, श्रुति कुमारी, शिवेश कुमार मिश्रा सदल बल घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। भवानीपुर पुलिस ने बरामद शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में अर्धनग्न हालत में मिली पति की लाश, पहली बीवी बोली- दूसरी वाली ने मार दिया जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मक्का खेत गए किस...