पूर्णिया : बाइक से मिली विदेशी शराब, चालक फरार
भागलपुर, मई 23 -- बायसी (पूर्णिया) से सुबोध कुमार की रिपोर्ट बायसी थाना क्षेत्र के पूरब चौक पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक से विदेशी शराब बरामद की गयी है। थाना अध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आलोक में करवाई करते हुए बायसी पूर्व चौक पर सघन वाहन चेकिंग चलाया गया लेकिन पुलिस को देखते ही शराब तस्कर बाइक को एनएच पर छोड़ फरार हो गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार गायब हो गया। बाइक की जांच किए जाने पर बाइक से कुल 26 लीटर 550 एमएल विदेशी शराब मिली है। बाइक को जप्त कर लिया गया है। फरार शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.