भागलपुर, मार्च 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केहाट थाना के पूर्णिया कॉलेज चौक के समीप बदमाशों के साथ मुठभेड़ का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दो रायफल, 53 गोलियां एवं दो खोखा बरामद किया है। घटना स्थल से दो लग्जरी वाहन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरसी निवासी सिट्टू सिंह, यूपी के दो गार्ड (रिटायर्ड आर्मी जवान) यूपी के कासगंज जिले के पटियाली थानान्तर्गत भेसरासी निवासी मुकेश सिंह एवं यूपी के एटा जिले के नया गांववासी नरसिंह सिंह, कटिहार के फलका थाना के चंदवा गांव वासी शुभम कुमार एवं भागलपुर जिले के गोपालपुर थानान्तर्गत लतरा गांव वासी रूपेश कुमार के रूप में हुई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि सरसी थाना में दर्ज आर्म्स ए...