भागलपुर, फरवरी 3 -- पूर्णिया। तृतीय चरण में 06 फरवरी तक मिशन मोड में सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री के लिए कैम्प लगाया जा रहा है। तृतीय महाअभियान के दौरान किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक/किसान सलाहकार/ राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर अपना फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर सीएससी ऑपरेटर द्वारा भी किसान रजिस्ट्री करा सकते हैं। किसान रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, स्वयं के नाम से जमाबंदी का कागज/रसीद होना अनिवार्य है। सीएससी पर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य निःशुल्क में किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.