भागलपुर, मई 13 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है। सभी सीएससी वसुधा केंद्रों पर पंजीकरण की सुविधा निःशुल्क है। 12 मई से 30 जून तक फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पंजीकरण करने के लिए अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी से सम्पर्क कर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर सीएससी ऑपरेटर द्वारा रजिस्ट्री कराई जा सकती है। किसान स्वयं से भी पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर,स्वयं के नाम से जमाबंदी आवश्यक दस्तावेज है। पंजीकरण के बाद ही पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ, फसल बीमा, केसीसी सहायता अनुदान, फसल नुकसान पर वास्तविक क्षति का लाभ मिल सकता है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री : 12 मई से 30 जून तक विशेष अ...