भागलपुर, मई 2 -- गढ़बनैली (पूर्णिया) से निशीध कुमार की रिपोर्ट श्रमिक दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष सह मजदूर क्रांति संघ के संयोजक बमबम साह की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाल कर उनके हक के लिए आवाज बुलंद की गयी। प्रभात फेरी के माध्यम से बमबम साह ने मजदूरों के हित में सरकार से सरकारी मजदूर रजिस्ट्रेशन के साथ मुफ्त बीमा एवं मजदूरी दर बढ़ाने की मांग की। बमबम साह ने सरकार से पंचायत एवं नगर के वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर आम मजदूरों का रजिस्ट्रेशन करने तथा अन्य राज्यों की तरह मुफ्त मजदूर बीमा करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय और विभिन्न प्रखंडों में मजदूर दिवस धूमधाम से मना साह ने कहा कि रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण प्रदेश में मजदूरी कर रहे मजदूरों को श्रम करने के दौरान हो रही मौत ...