भागलपुर, फरवरी 26 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं एवं सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं अधेड़ उम्र के व्यक्तियों को भी एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। इसकी शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केनगर की बीसीएम कंचन कुमारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ आशीष कुमार, आरओ भवेश कुमार सिंह के अलावा प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मियों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल का टेबलेट खिलाया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि मुक्त कर उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। बीसीएम कंचन कुमारी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर लोगों को एल्बेंडाजोल टेबलेट के अलावा आयरन, कैल्शियम का भी टेबलेट खिलाया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.