भागलपुर, अप्रैल 16 -- पूर्णिया से रणजीत की रिपोर्ट पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षा विभाग में संविदा पर बहाल एक सहायक अभियंता को विशेष निगरानी इकाई ( एसवीयू) की टीम ने 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिक्षा विभाग में बिहार राज्य आधारभूत संरचना में कार्यरत सहायक अभियंता भूषण प्रसाद मूल रूप से पटना जिले के बाढ़ थानान्तर्गत बासोबागी गांव का रहने वाला है। वह पूर्णिया में वर्ष 2023 से पदस्थापित था और हाल के दिनों में ही उसका स्थानांतरण कटिहार जिला हुआ था। डीएसपी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने अभियंता के शहर के सहायक खजांची थानान्तर्गत जिला स्कूल रोड के समीप शांतिनगर स्थित अभियंता के किराया के आवास पर सुबह करीब 8:30 बजे छापेमारी की। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: शिक्षा विभाग के एई के आवास पर एसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.