पूर्णिया : पूर्णिया जिला के लाभुकों के खाते में 31 करोड़ की पेंशन
भागलपुर, जून 10 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से मासिक पेंशन की राशि आज मिली। मई माह के पेंशन के तौर पर पूर्णिया जिला में कुल 31 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से पेंशनधारियों के खाते में भेजी गई। अब हर माह के 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में भेजने का निर्देश दिया गया है। बिहार में 1 करोड़ 21 लाख 04 लाख 939 लाख जरूरमतंदों को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। पूर्णिया जिला में 3 लाख 27 हजार 749 लाभुक , कटिहार जिला में 3 लाख 46 हजार 659 लाभुक और किशनगंज जिला में 1 लाख 63 हजार 592 लाभुक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.