भागलपुर, जुलाई 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया पुलिस ने जिले मे विशेष अभियान के तहत बीते बुधवार को विभिन्न मामलों में 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान शराब की बड़ी खेप जब्त की गई तथा वाहन जांच अभियान में 4.37 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। पुलिस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 25 गिरफ्तारियों में सात अभियुक्तों को गैर-जमानती वारंट के तहत छह को अन्य कांडों में, 10 को शराब से जुड़े मामलों में, एक को अनुसूचित जातिजनजाति अत्याचार अधिनियम के मामले में तथा एक आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान 55 लीटर देशी और 285 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इसके अलावा वाहन जांच अभियान में कुल 4,37,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने अन्य बरामदगी में दो चारपहिया वाहन, तीन मोबाइल फोन, दो तराजू त...