भागलपुर, जनवरी 24 -- पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश में पूर्णिया जिले की पंचायतों को सशक्त, जवाबदेह और विकासोन्मुख बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र पूर्णिया में चल रहे ग्राम पंचायत विकास योजना एवं पंचायत डेवलपमेंट प्लान-पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार ने भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने प्रशिक्षण सत्रों की गुणवत्ता, विषयवस्तु, प्रशिक्षण पद्धति और प्रतिभागियों की सहभागिता का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पीडीपी-पीडीआई और जीपीडीपी पंचायतों को उनकी वास्तविक जरूरतों के अनुसार विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ...