भागलपुर, मार्च 23 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी-सोनाली सड़क मार्ग स्थित मंझैली चौक पर एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि मंझैली चौक पर दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसलते हुए इधर-उधर घूमने लगी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन से टकाराकर नीचे जा घुसी। पिकअप चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। दुर्घटना में बाइक सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकाला। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.