भागलपुर, मार्च 13 -- पूर्णिया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जून 2026 टर्म एंड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि जून 2026 की टर्म एंड परीक्षा, प्रोजेक्ट सबमिशन एवं प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च से 10 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क निर्धारित की गई है। इसके बाद 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा। परीक्षा जून 2026 से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म केवल इग्नू के छात्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.