भागलपुर, दिसम्बर 29 -- मीरगंज, एक संवाददाता। रविवार को मीरगंज के लखन बाबू स्मारक परिसर में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मीरगंज सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आंखों की जांच कराई। शिविर के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चुनचुन कुमार एवं उनकी टीम ने करीब 50 मरीजों की ओपीडी जांच की। जांच के बाद गंभीर रूप से प्रभावित 15 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर भर्ती किया गया। मौके पर डॉ. चुनचुन कुमार ने कहा कि जांच शिविर में समाजसेवी कुमार वीरव्रत द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे शिविरों से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज का लाभ मिलता है तथा आंखों की रोशनी खो चुके मरीजों को नया जीवन मिलता है। कार्यक्रम को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.