पूर्णिया : नामांकन की तिथि 10 अप्रैल तक की विस्तारित
भागलपुर, अप्रैल 6 -- पूर्णिया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है। यह विस्तार सर्टिफिकेट एवं सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों के लिए लागू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन करा सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है, तथा अभ्यर्थियों के लिए नामांकन से पूर्व अपार आईडी तैयार रखना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.