पूर्णिया : नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज
भागलपुर, जून 13 -- भवानीपुर (पूर्णिया) से मृत्युंजय की रिपोट भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के आवेदन पर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार की देर संध्या दुष्कर्म पीड़िता अपनी माँ के साथ भवानीपुर थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन देने के दौरान पीड़िता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह थाना परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी थी। इसके बाद अवर निरीक्षक मोनी कुमारी, महिला आरक्षी छोटी कुमारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद उसे बेहतर उपचार के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.