भागलपुर, अक्टूबर 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 20 अक्टूबर को दीवाली है। दिवाली को लेकर घर से लेकर बाजार सजने लगा है। 18 अक्टूबर को धनतेरस को लेकर बाजारों में तैयारी शुरू हो गयी है। इसको लेकर लोगों में उत्साह चरम पर देखा जा रहा है। लोग अभी से ही कई सामानों की बुकिंग करा रहे हैं। खासकर कार, बाइक, फ्रिज, रेफ्रिजरेटर, टीवी, एलसीडी, मोबाइल आदि कई मनपसंद चीजों की बुकिंग करा रहे हैं। लोग अपने अपने मनपसंद डिजाइन के सामान खरीदने के लिए आर्डर दे रहे हैं। इस दौरान महंगाई की मार के बावजूद सोना और चांदी की बने विभिन्न आभूषणों की भी डिमांड है। शहर से लेकर गांवों तक धनतेरस को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। गांव-गांव में धनतेरस में सामान खरीदने का प्लान बनाया जा रहा है। शहर में बर्तन की दुकानों में भी अलग-अलग डिजाइन के बर्तनों के सामान सज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.