भागलपुर, अप्रैल 13 -- पूर्णिया से धीरज झा की रिपोर्ट दो माह में दूसरी बार पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सिविल कोर्ट प्रशासन के आधिकारिक ई- मेल आईडी पर धमकी भरे ई- मेल की सूचना पर पुलिस सोमवार को हाई अलर्ट मोड में आ गई। कोर्ट परिसर एवं इसकी करीब 500 मीटर की परिधि में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनात कर दी गयी। एसपी स्वीटी सहरावत के साथ पुलिस के तमाम अधिकारियों ने कोर्ट परिसर स्थित बिल्डिंगों, रेकर्ड रूम, पार्किंग स्थल समेत कई स्थानों पर चप्पे-चप्पे की जांच की। जांच के लिए डॉग स्क्वायड एवं बम निरोधक दस्ते को लगाया गया था। यह भी पढ़ें- कटिहार : जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगा दी गई। न्यायालय कर्मी भी आईडी के साथ बाहर-भीतर कर रहे थे। जांच के दौरान कोई सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.