पूर्णिया : दो मवेशी तस्कर और एक शराबी गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 22 -- हरदा (पूणिया) से गोपाल साह की रिपोर्ट गुप्त सूचना के आधार पर मरंगा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो मवेशी तस्करों और एक शराब के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा कांड संख्या 322/26 के मामले में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी मो. शरीफ तथा मरंगा थाना क्षेत्र के शोभागंज निवासी जमिउर रहमान को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर मवेशी तस्करी से संबंधित मामले में कार्रवाई की गई है। वहीं मरंगा कांड संख्या 170/26 के शराब मामले में अप्राथमिक आरोपीततमा टोला निवासी भोलू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.