पूर्णिया : दो बाल प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, सीसीआरटी छात्रवृत्ति से निखरेगी कला :
भागलपुर, अप्रैल 24 -- पूर्णिया से धीरज कीस रिपोर्ट पूर्णिया। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) द्वारा संचालित कल्चरल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत इस वर्ष किलकारी बिहार बाल भवन पूर्णिया के दो प्रतिभाशाली बच्चों का चयन हुआ है। यह छात्रवृत्ति 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को संगीत, नृत्य, नाटक एवं चित्रकला जैसी कलाओं में प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करती है। चयनित बच्चों में सुहानी खातून का चयन लोक संगीत विधा में हुआ है। उन्हें किलकारी पूर्णिया की प्रशिक्षिका सोनी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं ईशा कुमारी का चयन शास्त्रीय संगीत विधा में हुआ है, जिन्हें शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षक अमरनाथ झा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस उपलब्धि से न केवल बच्चों में उत्साह का माहौल है, बल्कि किलकारी बिहार बाल भवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.