भागलपुर, फरवरी 16 -- पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मां कामाख्या मेले की पूर्व तैयारी के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा की पूर्व तैयारी पर चर्चा की गयी। इसके अलावा मुख्यालय पटना से विभिन्न विभागों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की वर्तमान स्थिति, पूर्णिया शहरी क्षेत्र में खास महल एवं सरकारी जमीन के सर्वे एवं अतिक्रमण की समीक्षा,पंचायत सरकार भवन, अग्निशमन कार्यालय हेतु जमीन की उपलब्धता, जेपी सम्मान से संबंधित, बिहार विधानसभा 2025 के अवसर पर किए गए कार्यों के सत्यापन एवं विपत्र भुगतान, प्रखंडों में बस स्टैंड की स्...