पूर्णिया : ट्रैक्टर पलटने से कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी की मौत
भागलपुर, जुलाई 18 -- पूर्णिया से धीरज कुमार की रिपोर्ट ट्रैक्टर पलटने से कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक कर्मी की मौत हो गई। हादसा मरंगा थाना क्षेत्र अन्तर्गत टोल प्लाजा के समीप हुई। मृतक की पहचान बीकोठी थाना क्षेत्र के भतसारा निवासी विनोद कुमार मंडल (24) के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई आत्म मंडल के अनुसार मृतक पूर्णिया के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में रोलर ड्राइवर था। कंपनी के निर्देश पर सरिया लोडेड ट्रेक्टर से हरदा स्थित एक निर्माण साइट पर जा रहा था। टोल प्लाजा से थोड़ा आगे अचानक ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें दब कर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। कंपनी के अन्य कर्मियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.