भागलपुर, अप्रैल 9 -- पूर्णिया पूर्व प्रखंड से केके पप्पू की रिपोर्ट पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। कटिहार-जोगबनी रेल खंड के रानीपतरा रेलवे स्टेशन के समीप पीलर संख्या 22/5 अगाटोला अंसारी टोला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की वेशभूषा और शरीर पर लदे कई परतों वाले कपड़ों को देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त रहा होगा। घटना सुबह-सुबह की है जब अंधेरे के कारण व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के नीलमणि माथुर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मुफस्सिल थाना और जीआरपीएफ को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही जीआरपीएफ प्रभारी नितेश कुमार, मुफस्सिल थाना के एसआई अरविंद कुमार एवं नितिन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.