भागलपुर, मई 2 -- पूर्णिया से राजीव कुमार की रिपोर्ट पूर्णिया जिला के विभिन्न प्रखण्ड परिसरों में जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। 6 मई को प्रखंड परिसर पूर्णिया पूर्व में, 7 मई को कृत्यानंद नगर प्रखंड परिसर में, 8 मई को प्रखंड परिसर बनमनखी, 9 मई को प्रखंड परिसर कसबा में, 11 मई को अमौर में,12 मई को बायसी में, 13 मई को प्रखंड परिसर वैसा में, 14 मई प्रखंड परिसर धमदाहा में, 15 मई को प्रखंड परिसर बड़हरा कोठी, 16 मई को प्रखंड परिसर रुपौली में, 18 मई को प्रखंड परिसर भवानीपुर में, 19 मई को प्रखंड परिसर डगरुआ, 20 मई को प्रखंड परिसर जलालगढ़, 21 मई को प्रखंड परिसर श्रीनगर में जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...