भागलपुर, अप्रैल 3 -- पूर्णिया। सीबीसीएस स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसम्बर 2025 की परीक्षा के लिए नियमित एवं बैकलॉग छात्र-छात्राओं का यूएमआईएस पोर्टल के माध्यम से आनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने की तिथि 4 से 9 अप्रैल तक निर्धारित कर दी गई है। इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के निर्देश पर परीक्षा विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...