पूर्णिया : घर में घुसकर किसान को मारी गोली
भागलपुर, मई 13 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत पंडितबासा वार्ड संख्या चार में मंगलवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक लूरि मंडल (55 बर्ष) पंडितबासा निवासी ईश्वर मंडल के पुत्र थे। घटना मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार लूरि मंडल अपनी पत्नी उषा देवी के साथ घर में सोये हुए थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश घर में घुस आये और किसान के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पत्नी उषा देवी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह से रात करीब 12 बजे घर लौटे थे। खाना खाने के बाद दोनों सो गये। इसी दौरान दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.