पूर्णिया : गड्ढे में डूब छह वर्षीय बच्ची की मौत
भागलपुर, मई 2 -- बायसी(पूर्णिया) से सुबोध कुमार की रिपोर्ट बायसी पंचायत के कदवा गांव में शुक्रवार को गड्ढे के पानी में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि माता-पिता शुक्रवार को शौच करने खेत की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में 6 वर्षीय पुत्री पीछे-पीछे घर से निकल कर खेत की ओर चली गई। पैर फिसलने के कारम गड्ढे से भरे पानी में गिर गई। जब तक ग्रामीण पहुंच कर बच्ची को पकड़ पाते तब तक बच्ची पानी में डूब चुकी थी। मृतक बच्ची की पहचान प्रियंका कुमारी उम्र 6 वर्ष के रूप में की गई है जो बायसी थाना क्षेत्र के बायसी पंचायत कदवा निवासी शंभू ऋषि की पुत्री थी। यह भी पढ़ें- किशनगंज : दो दिन से लापता बच्ची का मकई के खेत में मिला शव शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आरओ मो. सैफुला रहमानी नहीं बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.