भागलपुर, मार्च 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर प्रखंड के झुनी कला पंचायत में सर्पदंश से एक 35 साल की महिला की मौत हो गई। सर्पदंश से मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में मुखिया कुन्दन कृष्ण मोहन ने बताया कि गुरुवार को झुनी कला गांव के रजिया देवी सुबह खेत जा रही थी। इस दौरान अचानक गेहुमन सांप ने रजिया देवी को डस लिया। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया गया। सांप काफी जहरीला होने के कारण महिला की जान नहीं बच सकी। ग्रामीणों ने महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.