पूर्णिया : केन्द्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल चूनापुर पूर्णिया में 'पोषण मेला' का आयोजन
भागलपुर, सितम्बर 26 -- पूर्णिया से राजीव कुमार की रिपोर्ट केन्द्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल चूनापुर पूर्णिया में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत एक भव्य 'पोषण मेला' आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के इस राष्ट्रव्यापी अभियान (9 सितंबर से 8 अक्टूबर) का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण समाप्त करना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस मेले में विद्यालय के प्रिपरेटरी और फाउंडेशनल स्टेज के छोटे बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया और स्वास्थ्य व पोषण पर आधारित आकर्षक स्टॉल्स व प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य निशांत कुमार सिंह ने संतुलित आहार के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही शैक्षणिक व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे आयोजनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.