भागलपुर, जून 13 -- बड़हरा कोठी (पूर्णिया) से सौरभ सिंह की रिपोर्ट बड़हरा कोठी प्रखंड क्षेत्र के पटरहा पंचायत के पटरहा, बिरनिया, वेलदारी, प्रमुख टोला, मोकमा, सहित दर्जनों गांव के किसानों का मक्का खरीदने के बाद स्थानीय एक व्यापारी फरार हो गया है। स्थानीय किसान पिंटू मंडल, मो मंसूर, नीरज मेहता, मो समीम, मो कमरुल सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि गांव के ही व्यापारी कई वर्षो से मक्का, धान एवं गेहूं की खरीददारी कर रहे हैं। दर्जनों किसानों द्वारा उसी को करीब दो करोड़ आठ लाख से ज्यादा का मकई बेचा गया। किसानों को बीस से तीस दिन बाद रुपया देने की बात उन्होंने कही। अब जब पैसे लेने के लिए लोग उसके घर पहुंच रहे हैं तो वह फरार है। स्थानीय पंचायत के उप मुखिया असगर अली ने बताया की पूर्व से वह खरीद बिक्री का करोबार करता था। जिससे किसानों को उनपर भरोसा हुआ। म...