भागलपुर, दिसम्बर 25 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। गुरुवार को जलालगढ़ प्रखंड कृषि भवन में नवाचार 60 किसानों को खेती की नयी तकनीक के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश से कुमार मिश्रा, बीओ स्वीटी कुमारी, कृषि समन्वयक निरंजन कुमार झा, श्रवण कुमार, प्रखंड सलाहकार वरुण कुमार विश्वास आदि ने किसानों को खेती के नए-नए तकनीक के बारे में जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने नवाचार किसानों को स्वीट कॉर्न ,बेबी कॉर्न मक्का लगाने तथा उत्पादन के बारे में जानकारी दी। खेती में जैविक खाद के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। रासायनिक खाद का कम प्रयोग करने की बात बताई। इसके अलावा ढैचा, मूंग की खेती करने की सलाह दी। ताकि उनकी खेती करने से फसलों की पैदावार में भी अधिक वृद्धि होगी। तथा समय-समय पर मिट्टी की जांच भी करने की सलाह दी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.