भागलपुर, अप्रैल 6 -- पूर्णिया। जिले में निजी कंपनी की ओर से 400 सुरक्षा गार्डों की बहाली होगी। जिला नियोजनालय की ओर से जारी एक पत्र में बताया गया है कि इस बहाली में 18 से लेकर 40 वर्ष आयु वर्ग के दसवीं पास बेरोजगार युवा भाग ले सकेंगे। यह बहाली केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए रखी गई है। बहाली के उपरांत देश के विभिन्न हिस्सों में इनकी ड्यूटी लगाई जा सकती है। इसके लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में अलग- अलग तारीख को जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप 6 अप्रैल से 22 अप्रैल तक विभिन्न प्रखंड परिसरों में आयोजित होगा। प्रखंड स्तर पर लगने वाले जॉब कैंपों की सूची जारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...