भागलपुर, अप्रैल 8 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए 8 अप्रैल को तीरंदाजी एवं 9 अप्रैल को हॉकी के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से उभरती खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं मंच प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...