भागलपुर, जनवरी 29 -- पूर्णिया। 29 जनवरी को बनमनखी ग्रीड से निकलने वाली 33 केभी चंपानगर फीडर सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक आवश्यक अनुरक्षण कार्य तथा लाइन के नजदीक सटे पेड़ों के डालियों की छटाई कार्य के लिए बंद रहेगा जिससे श्रीनगर प्रखंड तथा केनगर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्णिया बलवीर प्रसाद बागीश ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बंधु से अपील है कि पानी वगैरह का समुचित प्रबंध कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.