पूर्णिया : आजादी के बाद भी नहीं बनी फुलबड़िया-गौशाला सड़क, लोगों में नाराजगी
भागलपुर, जून 4 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत फुलबड़िया-गौशाला सड़क आजादी के दशकों बाद भी पक्की नहीं बन सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई सरकारें बदलीं और कई वार्ड पार्षद आए-गए, लेकिन इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। यह सड़क मदारघाट, गौशाला और फुलबड़िया को जोड़ने वाली प्रमुख संपर्क सड़क है। इसी मार्ग से मोहनी, बेतौना, टीकापुर, चिमनी बाजार, गौशाला और मदारघाट के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में खेतिहर भूमि है और किसान इसी सड़क के सहारे अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.