भागलपुर, मई 2 -- पूर्णिया से राजीव कुमार की रिपोर्ट बिहार स्टेट अंडर- 7 शतरंज प्रतियोगिता में जिले के आरव सिंह ने स्थान प्राप्त कर परचम लहराया है। आरव ने स्टेट प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पर पूर्णिया के शतरंज खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। आरव सिंह ने सीवान, पटना, लखीसराय, बेगूसराय के खिलाड़ियों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। आरव सिंह के शतरंज कोच अमृत साजन ने कहा कि आरव सिंह जिला के होनहार खिलाड़ियों में से एक है। आने वाले समय में और भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और जिला का नाम रोशन करेंगे। आरव के माता-पिता अंजलि एवं आदित्य अपनी बेटे के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। यह भी पढ़ें- इंटर स्कूल शतरंज में चमके युवा खिलाड़ी शतरंज क्लब के प्रेसिडेंट प्रसाद महतो, वर्किंग प्रेसिडेंट स्वाति अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट अरसद सुल्ता...