भागलपुर, मई 2 -- केनगर (पूर्णिया) से महानंद की रिपोर्ट केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरा पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित सत्संग भवन कामत टोला परोरा में बारात जाने से असफल रहने पर विचलित होकर 19 वर्षीय युवक ने अपने ही घर गले में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। घटना बीते शुक्रवार मध्य रात्रि करीब बारह बजे की बतायी जाती है। मृतक युवक का नाम अमित कुमार मिस्त्री बताया जाता है जो वार्ड संख्या सात परोरा कामत टोला निवासी विलास मिस्त्री का पुत्र था। बताया जाता है कि मृतक के पड़ोस में एक युवक की शादी हो रही थी। शादी समारोह में युवक अमित कुमार बारात के लिए निकला। यह भी पढ़ें- गांव में पसरा है मातमी सन्नाटा, तैनात है पुलिस वाहन पर सीट नहीं मिलने के कारण केनगर पेट्रोल पम्प के पास से लौट कर अपने घर आ गया और विचित्र व्यवहार करने लगा। पिता एवं अन्य परिजनों न...