भागलपुर, जनवरी 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहायक खजांची थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर 05.34 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सहायक खजांची थाना के हजरतगंज निवासी महफूज आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाईल एवं कैश 25 हजार रुपया बरामद किया है। सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...