पूर्णिया: 34 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा कोठी में चिन्हित 34 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस दौरान मरीजों को नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि टीबी से लड़ाई में नियमित दवा और चिकित्सकीय उपचार के साथ पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्याप्त पोषण मरीजों को कमजोरी से उबरने और स्वस्थ होने में मदद करता है। उन्होंने सक्षम एवं इच्छुक लोगों से जनभागीदारी अभियान से जुड़कर टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 34 टीबी मरीजों को मिला पोषण सहयोग सामुदायिक स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.