पूर्णिया: 29 मई को सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव
भागलपुर, मई 24 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट 29 मई को पूर्णिया नगर निगम समेत जिले के 11 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने चुनाव को लेकर तारीख मुकर्रर कर दी है। 29 मई को सुबह आठ बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। एक ही दिन में नामांकन, चुनाव और फिर इसका नतीजा भी सामने आ जायेगा। पूर्णिया नगर निगम, कसबा एवं बनमनखी नगर परिषदों के अलावा नगर पंचायत, जानकीनगर, नगर पंचायत धमदाहा, नगर पंचायत मीरगंज, नगर पंचायत बायसी, नगर पंचायत अमौर, नगर पंचायत चम्पानगर, नगर पंचायत भवानीपुर एवं नगर पंचायत रूपौली में चुनाव होगा। यह भी पढ़ें- सशक्त स्थायी समिति चुनाव की तिथि बदली, अब 30 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.